फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: माघ मेला के लिए कप्तानगंज रूट पर ट्रेन चलाने की मांग

Mon, 22 Dec 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। चार जनवरी से प्रयागराज में माघ मेला शुरू होने वाला है। इसकी तैयारियां सरकार की तरफ से की जा रही हैं। वहीं रेल प्रशासन भी कई रूटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी में है। झूसी तक के लिए कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा भी की जा चुकी है। क्षेत्र के लोगों ने कप्तानगंज-थावे रूट से प्रयागराज के लिए मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

हिंदू धर्म में माघ मास स्नान का विशेष महत्व है। इस साल चार जनवरी 2026 से प्रयागराज में आरंभ होने वाला है। इस मेले में श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए भिन्न-भिन्न रूटों से स्पेशल ट्रेनों को चलाने की समय सारिणी भी घोषित कर दी है। अभी तक माघ मेला को लेकर कप्तानगंज-थावे रूट पर प्रयागराज के लिए किसी स्पेशल ट्रेन के चलाने की घोषणा रेल प्रशासन द्वारा नही की गई है।
क्षेत्र के नागेंद्रनाथ द्विवेदी, प्रहलाद केशरी, राहुल सोनी, गुरुशरण जायसवाल, दिवाकर दत्त आदि ने एक माह तक चलने माघ मेला को लेकर रेल प्रशासन से कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग से भी प्रयागराज के लिए मेला स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें