फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी पर पहाड़ों से आ रही हवाओं ने कंपाया

Mon, 22 Dec 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना के सुभाष चौक पर अलाव सेंकते लोग। संवाद  
विज्ञापन
पडरौना। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश ने कुशीनगर सहित पूरे तराई क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा होने के बावजूद घर के भीतर भी लोगों को कंपकंपी लग रही है। लगातार चार दिन से धूप नहीं निकली है। इसके चलते लोगों के जनजीवन पर व्यापक असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मंगलवार से हवा की दिशा बदलने की उम्मीद है, जिसके बाद ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। जिले में पड़ रही प्रचंड ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है। हाड़ कंपाती ठंड ने लोगों का दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालत यह है कि बादल छाने से शहर में चार दिन बाद भी रविवार को चटक धूप नहीं निकली।
हालांकि शनिवार और रविवार की दोपहर करीब दो बजे कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली तो लोग घरों से बाहर निकले, लेकिन पछुआ हवा के चलने से गलन बरकरार रही। हल्की धूप भी थोड़ी ही देर तक रही। इससे न्यूनतम तापमान में दो डिग्री वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार दिन में हवा के चलने से शीतलहर चलेगी। जिले में तीन दिन बादल घिरे रहने के बाद शनिवार की दोपहर करीब दो बजे के बाद हल्की धूप निकली थी। यही हाल रविवार को भी रहा। हल्की धूप देख लोग घरों से बाहर व छतों पर निकले, लेकिन बाहर पछुआ हवा ने परेशान किया। इसका आलम रहा कि रविवार को अधिकतम तापमान 18 रहा, तो न्यूनतम 11 डिग्री पर पहुंच गया।
मौसम विभाग की मानें तो अगर बादल छंटा तो कोहरे की दस्तक हो सकती है। सोमवार और मंगलवार को भी ठंड से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। इससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार के बाद हवा में कुछ बदलाव होने की संभावना है। इसके बाद ठंड में थोड़ी कमी आ सकती है। लेकिन जिले में पड़ रही ठंड की वजह से सुबह-शाम सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा हे। जिले में पड़ रही ठंड का आलम यह है कि लोग जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं।
व्यापारी और दुकानों पर काम करने वालों के अलावा अन्य कामों से निकलने से परहेज कर रहे हैं। सुबह 10 बजे तक और शाम को पांच बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा रहता है। ठंड की वजह से रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान दिखे। स्टेशन पर जगह-जगह कंबल ओढ़कर यात्री बैठे दिखे। कुछ यात्री स्टेशन परिसर में जल रहे अलाव के पास शरीर गर्म करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें