पकवा इनार। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण व पर्यटन थाने की पुलिस और गाइड प्राचीन भग्नावशेषों की सुरक्षा व संरक्षण में बेपरवाह है। उन्हें उत्खनित प्राचीन भग्नावशेषों की महत्ता, सुरक्षा व संरक्षण से कोई सरोकार नहीं है। इसका नतीजा है कि यहां आने वाले पर्यटक बेधड़क भग्नावशेषों पर चढ़कर फोटो खिंचवाते हैं।
मंगलवार की शाम पांच बजे के बाद मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में महात्मा बुद्ध की छठवीं शताब्दी लेटी प्रतिमा की विशेष पूजा-अर्चना करने के उपरांत थाई पर्यटकों का दल समूह फोटो खिंचवाने की होड़ में पूजनीय व पवित्र उत्खनित प्राचीन भग्नावशेषों पर चढ़ने से भी कोई गुरेज नहीं किया। हैरानी की बात यह है इस दौरान संरक्षण सहायक पुरातत्व शादाब खान भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने काफी तेज आवाज में दल के साथ गाइड व स्काॅट से यह कहते नजर आए कि अवशेषों पर न चढ़ें। लेकिन दल में शामिल पर्यटकों ने अवशेषों पर चढ़कर फोटो खिंचवाया। हालत यह है कि यहां पर्यटन थाने की पुलिस भी तैनात हैं। इसके बावजूद ऐसी गतिविधियां होती रहती हैं।