फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बगहा खुर्द में दो घरों में चोरी, शादी में गए थे परिवार के लोग

Fri, 15 May 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के बगहा खुर्द गांव में बुधवार की रात दो घरों में चोरी हो गई। चोर लाखों रुपये के सामान उठा ले गए। घटना के समय दोनों परिवार शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात जब परिवार के लोग वापस घर पहुंचे तो घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक ही मकान में अलग-अलग हिस्सों में चाचा राजेश पांडेय और भतीजा अमन पांडेय अपने परिवार के साथ रहते हैं। दोनों परिवार शादी में गए थे, जिसका फायदा उठाकर चोर घर में घुस गए। बड़े बॉक्स और अटैची को तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के गहने, नकदी और कपड़े निकाल ले गए। अटैची और कुछ सामान घर के बगल में गन्ने के खेत में फेंक दिया था।

परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। राजेश पांडेय ने तहरीर में बताया कि वह और उनका भतीजा अमन पांडेय रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए थे। इसी दौरान घर में चोरी हो गई। एसएचओ धनवीर सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें