फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात दो जगह हुई चोरी, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही रात दो जगह हुई चोरी, लोगों में दहशत
विज्ञापन

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के डुमरी मिश्र गांव में किया हाथ साफ
जटहां बाजार(कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के डुमरी मिश्र गांव में बुधवार रात अलग-अलग टोलों में दो जगह चोरी हो गई। नकदी समेत कीमती सामान चोर उठा ले गए। सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई। दोनों जगह से 46 हजार रुपये नकदी और कीमती सामान चोरी होने की बात कही जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है।
डुमरी मिश्र गांव निवासी चंद्रेश मद्धेशिया के अनुसार चहारदीवारी के ऊपर से घर में दाखिल हुए चोरों ने सो रहे माता-पिता के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। उसके बाद दूसरे कमरे में रखे बक्से और आलमारी को तोड़कर नकदी, आभूषण और कीमती सामान चुरा ले गए। चंद्रेश मद्धेशिया ने मंसाछापर पुलिस चौकी पर तहरीर देकर 26 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूूषण और कीमती सामान चोरी होने की जानकारी दी है। डुमरी मिश्र के ही महुलनिया टोला निवासी कन्हैया गोंड ने भी पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि जंगले के रास्ते से घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी अटैची चुरा ली जिसमें आभूषण और 20 हजार रुपये नकद थे। शेष सामान घर के बाहर रास्ते में फेंक दिया। कन्हैया के अनुसार उन्होंने किसी कार्य के लिए एटीएम से 20 हजार रुपये निकालकर अटैची में रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जटहां बाजार थाने के एसओ रामचंद्र राम ने बताया कि चोरी की जानकारी हुई है। जांच की गई है। शीघ्र ही चोरी का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
पूर्व में हुई चोरी का भी नहीं हुआ पर्दाफाश
इसके पूर्व 25 मार्च को जटहां बाजार थाने से दो किमी दूर किन्नरपट्टी चौराहा स्थित मोबाइल रिपेयरिंग की एक दुकान में भी चोरी हुई थी। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, लेकिन पूर्व में हुई किसी भी चोरी का पर्दाफाश अब तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें