फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भटवलिया ग्राम प्रधान के घर चोरी, कार्रवाई की मांग

Sun, 12 Apr 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पीड़ित ग्राम प्रधान रितेश गुप्ता से जानकारी लेते करते सीओ सदर डॉ. अजय कुमार सिंह, एसओ हर्षवर्धन
विज्ञापन
जानकीनगर। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के भटवलिया के ग्राम प्रधान के घर शुक्रवार रात चोरी हो गई। चोर नकदी समेत लगभग 12 लाख रुपये के जेवरात उठा ले गए। सूचना पर शनिवार को कुबेरस्थान पुलिस व फारेंसिक व डॉग स्क्वाड पहुंची और जांच की। सीओ सदर डॉ. अजय कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान रितेश कुमार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


तहरीर में ग्राम प्रधान रितेश गुप्ता ने लिखा है कि शुक्रवार की रात बारह बजे के बाद चोरी हुई। करीब 16 अंगूठी, 2 चेन, करीब डेढ़ लाख नकद एवं कान, नाक के आभूषण चोरी हो गए हैं। इसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये होगी।

घटना की जानकारी होने पर गांव सहित आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई। डॉग स्क्वाॅड टीम आने के बाद भी कोई हम सुराग नहीं मिल पाया है। सीओ सदर डॉ. अजय कुमार सिंह का कहना है की पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही चोरी का पर्दाफाश कर दिया जायेगा और चोर सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें