फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार्यकर्ताओं ने किया सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

Sun, 12 Apr 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कप्तानगंज में सपा के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राज्यपाल कश्यप को स्वागत करते कार्यकर्ता।स्र - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे के गणेश चौक स्थित होटल में स्वागत कार्यक्रम हुआ। इसमें सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राज्यपाल कश्यप का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग) ने कहा कि समाजवादी पार्टी पिछड़ों, किसानों, नौजवानों और गरीबों की आवाज उठाती रही है। आगे भी इसी दिशा में काम करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। उनकी मेहनत से ही संगठन को मजबूती मिलती है। उन्होंने क्षेत्रीय मुद्दे और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने में पूरी ईमानदारी से मेहनत करने की सलाह दी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, रणविजय सिंह, विजय सिंह, निठुरी राजभर, रमेश जायसवाल, उषा अग्रहरि, कैलाश चंद कन्नौजिया, रामधारी यादव, योगेंद्र सिंह, संतोष कुशवाहा, रविंद्र सिंह, रोहित निषाद, शिवकुमार सिंह, केके यादव, महताब आलम आदि मौजूद रहे। संवादै
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें