तमकुहीरोड। सेवरही कस्बा के सीसी रोड स्थित पटेल नगर की एक आभूषण की दुकान में आए दो चोर आभूषण चुरा कर भाग गए। सूचना पर आई पुलिस सीसी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
सेवरही के सीसी रोड स्थित पटेल नगर में प्रभु वर्मा आभूषण की दुकान चलाते हैं। सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे उनकी दुकान पर दो चोर ग्राहक बन कर आए और ताबीज और ओम का लाकेट मांगे। उन दोनों ने दुकानदार को बातों में उलझा कर सोने के आभूषण वाली प्लास्टिक का पैकेट चुरा लिया। चोरों के जाने के बाद दुकानदार को आभूषण चोरी होने की जानकारी हुई। इसके बाद दुकानदार ने दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरा देखा तो उसमें दुकान पर आए एक व्यक्ति आभूषण चुरा कर पीछे के पाकेट में रखते हुए दिखाई दिया। दुकान में चोरी की सूचना पर पहुंचे सेवरही पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल कुमार शर्मा व एसआई मिथलेश प्रजापति जांच पड़ताल में जुट गए। इस संबंध में सेवरही के थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस सीसी टीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है।