फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर लौट रहे युवक पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया बाजार में रविवार देर शाम घर लौट रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज कुशीनगर पहुंचाया, जहां उनका उपचार हुआ। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पचफेड़ा गांव निवासी नंदलाल शर्मा की खिरकिया बाजार में मेडिकल स्टोर की दुकान है। रविवार देर शाम वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि खिरकिया चौराहे पर पहले से मौजूद सात लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया और मेडिकल कॉलेज कुशीनगर पहुंचाया। सूचना पर पुलिस आई और मौका से तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने खिरकिया निवासी संजय, रेनू, सागर, गोलू, बिट्टू तथा दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट, बलवा समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संजय, सागर और बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें