फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जरार गांव का था भैरोगंज में अचेत मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के भैरोगंज बाजार में शुक्रवार की देर रात अचेतावस्था में मिले 40 वर्षीय व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज में मौत के बाद शनिवार की देर रात को उसकी शिनाख्त भी हो गई। दो वर्ष बाद वह पंजाब से कमाकर घर वापस आ रहा था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे भैरोगंज बाजार में 40 वर्षीय एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई थी। शनिवार की देर रात उसकी पहचान पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के जरार गांव के निजाम का 40 वर्षीय बेटा असलम के रूप में हुई। दो वर्ष पहले घर में विवाद के बाद वह पंजाब कमाने चला गया था, और भैरोगंज में अचेतावस्था में मिला था। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया की शव की शिनाख्त हो गई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें