फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पहलवानों ने आजमाए दांव, आकाश ने गुड्डू को दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
छहूं चौराहे पर मां भगवती जागरण, आकर्षक झांकियां और कुश्ती मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं व खेलप्रेमियों की भीड़
विज्ञापन

तुर्कपट्टी। तमकुही क्षेत्र के छहूं चौराहे पर नवदुर्गा पूजा समिति की ओर से मां भगवती जागरण, भव्य झांकियों और पारंपरिक कुश्ती मेले का आयोजन किया गया। देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियों तथा देवी भजनों की प्रस्तुतियों ने देर रात तक श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर रखा। नौ अखाड़ों के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। कुश्ती प्रतियोगिता में आकाश पहलवान ने गुड्डू पहलवान को पटखनी दी।
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता में करीब 30 जोड़ हुए। रोमांचक मुकाबले में आकाश ने गुड्डू को पटखनी देकर जीत दर्ज की जबकि कई मुकाबले बराबरी पर छूटे। प्रतियोगिता में गुड्डू, आकाश, अभय, रुदल, मुकेश, रितेश, हरिकेश, इरफान, संपत, पंकज, घनश्याम और विकास सहित कई पहलवानों ने दमखम दिखाया। जिला केसरी भोला यादव और केदार यादव भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजक मंडल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और खेलप्रेमी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था थानाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें