डिबनी बंजरवा। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित मंझरिया के समीप बुधवार सुबह करीब 9:00 आगे जा रहे ट्रक में अचानक से ब्रेक लगने के कारण पीछे से एक बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चालक हाईवे किनारे ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।
विशुनपुरा निवासी साजन मद्धेशिया (18) अपने दोस्त सेवरही थाना क्षेत्र के इमिलिया निवासी अभिषेक भारती (20) के साथ बाइक से थावे दुर्गा मंदिर जा रहे थे। हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगने से उनकी बाइक पीछे से टकरा गई। स्थानीय लोगों की मदद पुलिस ने घायलों को सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। इस संबंध में एसओ चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।