नरकहवा शिव मंदिर पर विराट कुश्ती दंगल
संवाद न्यूज एजेंसी
छितौनी। खड्डा क्षेत्र के नरकहवा शिव मंदिर में बृहस्पतिवार को कुश्ती दंगल हुआ। इसमें 30 से अधिक पहलवानों ने दांव-पेंच से दर्शकों का दिल जीता। दंगल का शुभारंभ पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, भाजपा नेता संजय सिंह, सरस्वती देवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य दीपक मिश्रा कुलदीप पांडेय एवं सोनू दानिया ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया।
मुख्य मुकाबलों में सिपाही (बगहा) बनाम रविन्द्र (महराजगंज) बराबरी पर छूटे। निखिल (गोरखपुर) ने पप्पू (पड़रौना) को पराजित किया, जबकि मोनू (गोरखपुर) व छोटे (पड़रौना) के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। मनोज (नरकहवा) ने सचिन यादव (गोरखपुर) को हराया। गोलू (नरकहवा) ने शिव (महराजगंज) को पटकनी दी।
विकास (छितौनी) ने राजू (बरवा) को पछाड़ा, वहीं अभय (प्रेमनगर) बनाम राजेश (जटहा) में राजेश विजयी रहे। इस मौके पर पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि कुश्ती हमारी परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से युवा खेलों के प्रति प्रेरित होते हैं और समाज में भाईचारे की भावना मजबूत होती है। भाजपा नेता संजय सिंह ने कहा कि गांव-गांव में कुश्ती जैसे आयोजनों से खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है।
प्राचार्य दीपक मिश्रा एवं कुलदीप पांडेय ने कहा कि कुश्ती युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास का सशक्त साधन है। इस मौके पर प्रमुख रूप से लालबहादुर यादव, रामकृपाल यादव, अजय यादव, प्रयाग कुशवाहा, राकेश यादव, पन्नेलाल यदुवंशी, सोनू यादव डाॅ. उमेश यादव मौजूद रहे। दर्शकों ने जोरदार तालियों से पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।