फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तिलहन और दलहन फसलों के लिए मौसम नुकसानदेह

Mon, 09 Feb 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रविवार को सुबह छाया रहा घना कोहरा।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। मौसम बदलने से एक बार फिर किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। रविवार को बदली छाने से सबसे अधिक नुकसान दलहन व तिलहन फसलों को होगा। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इसी तरह मौसम रहा तो इन फसलों को भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन

जिले में किसानों को इस बार लगातार मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। बीते जनवरी में धूप होने से मौसम सामान्य हो गया था। लेकिन इधर बीते दो से तीन दिन से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार की सुबह कोहरा रहने के बाद जब कोहरा छटा तो आसमान में छाने लगे। आसमान में बादलों के डेरा जमाने से सरसों के अलावा अन्य फसलों में कीट लगने की संभावना बढ़ गई है। वहीं मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को एक बार फिर से ठंड का सामना करना पड़ सकता है। बादलों की आवाजाही के चलते सूर्यदेव भी लुका -छिपी का खेल दिनभर खेलते रहे। मौसम खराब होने से दलहनी-तिलहनी फसलों को नुकसान होगा। अगर बारिश हुई तो दलहनी फसल चना, मसूर व मटर की फसल पूरी तरीके से खराब हो जाएगी। तेज हवा के कारण फूल झड़ जाने की संभावना है। ऐसे में फलविहीन पौधे ही नजर आएंगे। दलहन-तिलहन फसल को शुरुआत में बारिश होने से फायदा हुआ लेकिन अब जबकि इन फसलों में फूल लगना शुरू हो गया है। इसलिए नुकसान शुरू हो गया है। मौसम खराब होने से इस समय अरहर में फली छेदक कीट लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें