पडरौना। मौसम का मिजाज बदल गया है। इससे बच्चे बीमार हो रहे हैं। रोजाना जिला अस्पताल में 150 से ज्यादा बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। तीन से चार दिनों से मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम, वायरल, डायरिया से ग्रसित मरीज पहुंच रहे हैं।
अस्पताल में लंबी लाइन और छोटे-छोटे बच्चों को लेकर महिलाएं काफी परेशान नजर आ रहीं थीं। हालांकि बदलते मौसम की चपेट में आने से महिला और पुरुष भी लगभग वायरल, सर्दी और जुकाम के साथ पूरे शरीर में दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
बुधवार को जिला अस्पताल में 30 मरीज ओपीडी में पहुंचे। डॉ. स्मृति कुमारी सहायक आचार्य नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ ने बताया कि बदलते मौसम में स्वच्छ और गुनगुने पानी का सेवन करें। इसके साथ ही बाहर जंक फूड, बाहर के कटे फल का सेवन करने से बचें। बच्चों को ठंड से बचा कर रखें।