फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पंचायत के दौरान मारपीट में दूसरे पक्ष के तीन लोगों पर केस

Thu, 30 Oct 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के लमकन गांव में सड़क पर पाइपलाइन डालने और जमीन के विवाद को लेकर हो रही पंचायत के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर पहले मुकदमा दर्ज कर लिया था। दूसरे पक्ष की भी तहरीर पर बुधवार को तीन नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लमकन गांव में 23 अक्टूबर को गांव में पाइप लाइन बिछाने के लिए पंचायत चल रही थी। उसी दौरान सिंघासन से गांव के ही भरथ कुशवाहा के साथ अन्य लोग पहुंचे। तभी मारपीट हो गई, जिसमें उनकी बेटी भी घायल हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें