फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से जलापूर्ति बंद, परेशानी बढ़ी

Thu, 31 Mar 2016 11:17 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
पानी की टंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जटहां बाजार। मंसाछापर गांव स्थित ओवरहेड टैंक से चार दिन से संबंधित गांवों में जलापूर्ति बंद है। इसके चलते 12 गांवों के लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विशुनपुरा ब्लॉक के मंसाछापर गांव में जलनिगम की ओर से साढ़े तीन लाख किलो लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक बनाया गया है।
विज्ञापन


इससे जुड़े पाइपलाइन के जरिए ब्लॉक के गांव खेसिया, नंदलाल छपरा, सोनवल, सोनवल, पचफेरा, सेवक छपरा, सोहनपुर, बेतिया सहित 12 गांवों को पानी की आपूर्ति की जाती है। इस ओवरहेड टैंक के जरिए जलापूर्ति के लिए संबंधित गांवों के 421 लोगों ने विभाग से कनेक्शन भी ले रखा है। इस ओवरहेड टैंक के जरिए जलापूर्ति पिछले चार दिन से बंद है।

इससे संबंधित गांवों के लोगों को पीने के पानी के लिए आसपास स्थित इंडिया मार्का टू हैंडपंप तक भागदौड़ करनी पड़ रही है। इसमें भी कुछ जगहों पर इंडिया मार्का टू हैंडपंप पहले से ही खराब पड़े हैं। व्यास पांडेय, विजय, विवेक आदि का कहना है कि गर्मी शुरू होते ही पानी का संकट शुरू हो गया है। चार दिन से पानी नहीं आने से परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


गर्मी शुरू होते ही पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इस संबंध में जल निगम के एई संदीप सिंह का कहना है कि जलापूर्ति की पाइप लाइन कुछ जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। एक दो दिन में जलापूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें