पडरौना में माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार को शुरू हो गया। जिले में इसके लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। इस बीच माध्यमिक शिक्षक संघ के ठकुराई गुट ने प्रदेश पदाधिकारियों के आह्वान पर 11 सूत्री मांगों को लेकर मूल्यांकन में भाग नहीं लिया।
जिलाध्यक्ष सतीश कुमार राव की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि मूल्यांकन के लिए बनाए गए चारों केंद्रों पर पहुंचकर नाराजगी जताई। वहीं 26 अप्रैल को मांगों को लेकर लखनऊ में धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा। केंद्रों पर पहुंचकर नाराजगी जताने वालों में नवनाथ दुबे, आशनरायन राय, नंदा पांडेय, सुरेशलाल श्रीवास्तव, सूर्यप्रकाश सिंह आदि शामिल रहे।
डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद मूल्यांकन शुरू हो गया। बृहस्पतिवार से इसमें तेजी आएगी।