फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 18 को बूथाें पर पढ़ी जाएगी मतदाता सूची

Wed, 14 Jan 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक जनवरी के आधार पर जिले की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत बीते छह जनवरी को प्रकाशित कर दी गई।
विज्ञापन

11 जनवरी को सभी बूथों पर वोटर लिस्ट को पढ़ कर सुनाया भी गया। अब फिर 18 जनवरी को बूथों पर वोटर लिस्ट को पढ़ कर सुनाया जाएगा। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रकाशित नामावली में यदि कोई कमी हो तो उस कमी को दूर करने के लिए सुधारात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। मतदाता सूची में यदि किसी प्रकार की त्रुटि है तो छह फरवरी तक आपत्ति की जा सकती है। इसके साथ ही 18 वर्ष पूर्ण कर चुके मतदाता सूची में नाम सम्मलित कराने के लिए फार्म-6 भरकर बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें