शोभायात्रा में शामिल विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता। स्रोत-संगठन
संतकबीरनगर। विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में खलीलाबाद में हिंदू नव वर्ष एवं राम नवमी के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा वातावरण भगवामय हो गया। शोभायात्रा कांटे बाईपास से चलकर चुरेब, भुवरिया चौराहा, सरैया बाईपास होते हुए गोला बाजार पहुंची। शोभायात्रा आजाद चौक होते हुए मेंहदावल बाईपास पर समाप्त हुई।
शोभायात्रा जिलाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी के अगुवाई में निकाली गई। इसमें जिला महामंत्री सोनू गुप्ता, जिला संयोजक संजय चौहान का विशेष सहयोग रहा। मुख्य अतिथि एवं मंडल प्रभारी सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि हिंदू समाज को अपनी संस्कृति, सभ्यता और परंपरा को बनाए रखने की जरूरत है। इस दौरान जिला मंत्री पतिराम मौर्य, सचिन अग्रहरि, संगम राजभर, राहुल चौधरी, अजय कन्नौजिया, सुरेश चौधरी, आशुतोष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।