फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गांव के लोगों ने रोका पुलिया का निर्माण

Sat, 09 May 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बेन्दुआर गांव में बन रहे पुलिया निर्माण कार्य काे लेकर विरोध प्रदर्शन करने की सूचना पर पहुंचे व
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। बोदरवार-अहिरौली बाजार के रास्ते एनएच-28 को जोड़ने वाली मार्ग पर बेंदुआर के पास पुलिया के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाकर लोगों ने शुक्रवार को काम रोक दिया। लोगों का आरोप था कि नवापार राजवाहा माइनर नहर पर सिंचाई विभाग की तरफ से पुलिया निर्माण में मानक का ख्याल नहीं किया जा रहा है। यह सड़क छह मीटर चौड़ी है, तो पुलिया संकरी क्यों बनाई जा रही है। पुलिया संकरी होने से भारी वाहनों को को दिक्कत होगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे गांव के सूरज सिंह, रामदयाल, वशीर अहमद, राजेश, मुंशी शुक्ला, तैयब अली, शैलेश प्रजापति, कैलाश प्रसाद, संतोष सिंह, रामकृपाल, गंगा यादव, राकेवल सिंह, भोलू शुक्ला, निशा देवी, आरती, सुनीता आदि ने कहा कि उन्हें पुलिया की चौड़ाई सात मीटर से कम मंजूर नहीं है। सूचना पर हाटा विधायक मोहन वर्मा भी पहुंच गए। लोगों आश्वासन दिया कि पुलिया साढ़े सात मीटर चौड़ी ही बनेगी। उसके बाद लोग मान गए। एसडीओ रितेश कुमार ने कहा कि यह पुलिया ग्रामीण क्षेत्र की थी। दो वर्ष पहले इसका एस्टीमेट भेजा गया था। उसी के हिसाब से धन आवंटित हुआ है। बाद में सड़क की चौड़ाई छह मीटर हुई है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें