दुदही। क्षेत्र के जंगल नौगावां तुर्कहवा टोला जाने वाली सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। विद्यालय जाने वाले बच्चों की दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। छतिग्रस्त होने से सड़क में हुए गड्ढों से गुजरने पर गिरकर चोटिल होते रहते हैं। सड़क इतनी अधिक जर्जर हो चुकी है कि गांव तक वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं।
ग्रामीणों ने विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा को जर्जर हो चुकी सड़क की मरम्मत कराने के लिए पत्र सौंपा है। लोगों का आरोप है कि यह सड़क लंबे समय से छतिग्रस्त हालत में पड़ी हुई है। मरम्मत कराकर ठीक कराने के लिए जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है टूटी सड़क ठीक होने से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। संवाद