फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पगडंडी से आवागमन में दिक्कत, ग्रामीणों ने की सड़क की मांग

विज्ञापन
तरुअनवा जाने वाली बदहाल सड़क। स्रोत-सोशल मीडिया 
विज्ञापन
जौरा बाजार। फाजिलनगर विकास खंड के परसौनी ग्राम सभा का टोला भटवलिया में आज भी कच्ची सड़क से ग्रामीणों का आवागमन होता है। कच्ची सड़क से आवागमन होने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में इस मार्ग से आवागमन बंद हो जाता है।
विज्ञापन

यह मार्ग भटवलिया से तरुअनवा, कुम्हिया, बारी टोला, धरम टोला, अतरवल होते हुए तरुअनवा तक जाता है। तरुअनवा की ओर से कुछ दूर तक तो यह सड़क बनी है, लेकिन उसके बाद लगभग दो किलोमीटर सड़क अब भी कच्ची ही है। संयोग से भटवलिया के दक्षिण एक ईट भट्ठा चलता है।
वहीं ईंट भट्टा वाला रास्ता बरसात के बाद उसको चालू करने के लिए पुआल, मिट्टी और राबिस आदि डालकर सड़क को ट्रैक्टर चलने के लायक बना देता है। वह भी केवल भटवलिया गांव तक। आज भी इस गांव के लोगों को तरुअनवा जाने के लिए लगभग चार किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। भटवलिया के लोगों की अधिकतर खेती-बाड़ी इसी कच्ची सड़क पर पड़ती है। पूरे बरसात लोगों को सड़क के अभाव काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें