पडरौना। परिवहन विभाग की तरफ से सोमवार को क्षमता से अधिक गन्ना ले जा रहे 10 ट्रॉला को चानान कर उनसे व्यक्तिगत जुर्माना किया गया है। अधिकारियों ने चेताया कि मिलों तक गन्ना केवल ट्रक से ही जाएगा। तौल केंद्रों से ट्राॅला से गन्ना ढुलाई हुई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने बताया कि जिले की सड़कों पर संचालित अनफिट वाहनों के अलावा नियमों का उलंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत सामवार को यात्री कर अधिकारी बलवंत सिंह ने पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज, पिपराइच और नेबुआ नौरंगिया मार्ग पर नियमों का उलंघन कर गन्ना की ढुलाई करते 10 ट्राला के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके संचालकों को व्यक्तिगत रूप से 3.40 लाख रुपये जुर्माना किया गया है। एआरटीओ ने बताया कि इन ट्रॉलों पर क्षमता से अधिक गन्ना लदा मिला है।