फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव वालों ने सड़क जाम किया

Thu, 01 Sep 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
सड़क जाम किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 टेकुआटार बाजार के रामबर मोड़ पर बृहस्पतिवार को परवरपार गांव के लोगों ने पात्र गृहस्थी सूची में गड़बड़ी और राशन वितरण में मनमानी का आरोप लगाते हुए सडक़ जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक लोगों ने सडक़ पर ही बैठकर धरना दिया। मौके पर पहुंचे एसओ रामकोला ने आश्वासन देकर जाम व धरना खत्म कराया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे परवरपार गांव के लोग टेकुआटार बाजार के रामबर मोड़ पर पहुंचे और सड़क जाम कर धरना पर बैठे गए। लोगों का आरोप था कि गांव के पात्र गृहस्थी सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। ब्लाक व जिला स्तरीय अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी इसमें कोई सुधार नहीं हो रहा है। इसकी वजह से राशन वितरण में भी गड़बड़ी हो रही है। आंदोलन कर रहे देवीदयाल, जैसराज, रामबली, राजेश, रामबली, हरीशचन्द्र, बुनई देवी, फूलवासी देवी, आरती देवी, किशोरी, चम्पा, जिउती, गोमल, मीना, बुन्ना देवी, राकेश, विजय, जिला पंचायत सदस्य शमसाद उर्फ सोनू आदि का कहना था कि जब तक इस मामले का निस्तारण नहीं होता, वे लोग जाम खत्म नहीं करेंगे। मुख्य मार्ग जाम लगाकर धरना देने से आवागमन ठप हो गया। जानकारी मिलने पर रामकोला एसओ श्यामलाल यादव फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। एसओ ने आंदोलन कर रहे लोगों की शिकायत सुनी और वरिष्ठ अफसरों से बात कराकर समस्या समाधान का प्रयास किया। एसओ के आश्वासन पर लोग शांत हुए और करीब डेढ़ घंटे बाद आंदोलन खत्म हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें