फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय का कामकाज ठप

Thu, 01 Sep 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
धरना दिया । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एडीओ पंचायत पर कार्रवाई की मांग को लेकर दुदही ब्लॉक कार्यालय पर सातवें दिन भी आंदोलन चलता रहा। ग्राम प्रधान सुबह से शाम तक धरना पर बैठे रहे। इसके चलते ब्लाक कार्यालय का कामकाज लगातार पांचवें दिन पूरी तरह से ठप रहा। अब तक कार्रवाई न होने से नाराज प्रधान संघ ने शुक्रवार को आंदोलन को वृहद बनाने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

दुदही ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद कुशवाहा की अगुवाई में प्रधान यहां के एडीओ पंचायत के विरुद्ध कार्रवाई के लिए आंदोलन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को आंदोलन के सातवें दिन भी प्रधान सुबह 10 बजे ब्लाक मुख्यालय पर जुटे और धरना पर बैठ गए। इस आंदोलन के चलते ब्लाक कार्यालय में लगातार पांचवें दिन कामकाज ठप रहा। आंदोलनकारी प्रधानों ने बताया कि शुक्रवार को प्रधान संघ के जिला स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
इस दौरान विनोद कुशवाहा, नंदलाल तिवारी, जावेद अख्तर, अमजद खान, रणजीत सिंह, राजमंगल यादव, बंटी राय, बलिराम चौहान, ओमप्रकाश चौहान, मनोज कुमार, इमाम हुसैन, नगीना गुप्ता, शैलेष कुशवाहा, रामअवध गौतम, शम्भु कुशवाहा, शमीम आलम, विजय सिंह, अमरजीत प्रसाद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें