फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एक माह से अंधेरे में डूबा गांव, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। तहसील क्षेत्र के जंगल धर्मपुर चौरिया गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर एक माह पूर्व जल गया। उसी समय से गांव में बिजली आपूर्ति ठप है इससे ग्रामीण परेशान हैं। ट्रांसफार्मर बदलने के लिए गांव के लोग पडरौना बिजली निगम के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी समस्या सका समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

जंगल धर्मपुर चौरिया गांव के राजेश कुमार, अजय कुमार, दिनेश कुमार, सुनील, रामप्रसाद, भोला,रामधारी शुक्रवार को पडरौना बिजली निगम के एक्सईएन कार्यालय पर पहुंचे। गांव के लोगों का आरोप है कि एक माह पूर्व गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। इसके पहले भी ओवरलोड में ट्रांसफार्मर बार-बार जलता रहा है। करीब दो साल पूर्व ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि के लिए गांव वालों ने मांग की थी। बिजनेस प्लान के तहत ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता करीब छह माह पूर्व बढ़ाकर 63 केवीए कर दिया गया है लेकिन अभी तक गांव में 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर नहीं लग सका है। एक माह से गांव में बिजली नहीं होने से लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांव में जाना पड़ रहा है, इसके अलावा बिजली से चलने वाले उपकरण बंद पड़े हैं। गांव वालों का आरोप है कि एक्सईएन से शिकायत करने पर जेई के पास भेज रहे हैं, जेई के पास जाने पर वह एक्सईएन के पास भेज रहे हैं, एक माह से एक्सईएन कार्यालय का इसके लिए चक्कर गांव के लोग लगा रहे हैं।
विज्ञापन

-
कोट
- जेई का स्थांतरण हो गया है, दूसरे जेई आए हैं, उनका लॉगिंग अभी नहीं चल रहा है, इसके चलते क्षमता वृद्धि के बावजूद ट्रांसफाॅर्मर नहीं लग सका है।
सुरेंद्र कुमार गौतम,बिजली निगम एक्सईएन पडरौना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें