पडरौना। कसया स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में शुक्रवार को विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा कर आउटसोर्स निगम में बिजली संविदा कर्मियों को शामिल करने की मांग की गई।
प्रदेश प्रभारी पुनीत राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से गठित आउटसोर्स निगम में ऊर्जा विभाग में कार्यरत सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को बिना किसी भेदभाव के शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कर्मचारियों का अधिकार है। यदि बिजली कर्मियों को आउटसोर्स निगम में शामिल नहीं किया गया तो संगठन की तरफ से आंदोलन किया जाएगा। बैठक को प्रदेश प्रभारी पुनीत राय, पूर्वांचल प्रभारी संदीप कुमार, पूर्वांचल अध्यक्ष संजय सिंह आदि ने संबोधित कर अधिकारों की लड़ाई के लिए संगठन को मजबूत करने की बात कही। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि सरकार आउटसोर्स कर्मियों को आउटसोर्स निगम में शामिल नहीं करती है, तो 13 अगस्त को प्रदेशव्यापी एकदिवसीय सत्याग्रह आंदोलन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक राय और संचालन विनोद श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान संतोष कुमार मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, संजय दुबे, राजेश दुबे, राजेश दुबे, सुभाष कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, राकेश राजन, धनंजय मिश्रा, पूजेश चौबे आदि मौजूद रहे।