फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पकड़ा गया उत्पाती बंदर, ग्रामीणों को मिली राहत

Sun, 18 Jan 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव के घूरपट्टी टोले में लंबे समय से आतंक मचा रहे एक खूंखार बंदर को पकड़ लिया गया है। ग्रामीणों ने इस घटना के बाद राहत की सांस ली है। स्थानीय निवासी अरुण कुमार आर्य की शिकायत पर ग्राम प्रधान जैनुद्दीन के नेतृत्व में पहुंची बंदर पकड़ने वाली टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे काबू किया।
विज्ञापन

गांव वालो के अनुसार बंदर रोजाना ट्रैक्टर चालकों और राहगीरों पर अचानक हमला कर उन्हें घायल कर देता था। इसके आतंक के कारण लोग खेतों में काम करने और रास्तों पर आने-जाने से डरने लगे थे। बताया गया है कि इस बंदर ने अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों को गंभीर रूप से घायल किया था।
हाल ही में, विवेक कुमार पुत्र ललित प्रसाद पर हुए हमले ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी थी। बंदर ने विवेक पर हमला कर उन्हें काट लिया था और उनके शरीर से मांस तक निकाल लिया था, जिससे उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई।घायल विवेक को पहले दुदही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें