फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की तीन दिनी हड़ताल शुरू

Wed, 10 Aug 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर  बुधवार को ब्लॉक से जुड़े कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखकर तीन दिवसीय हड़ताल की शुरूआत की। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर कसया में बीडीओ प्रभाशंकर चौबे की अगुवाई में सभी कर्मचारियों ने परिसर में एकत्र होकर कामकाज ठप रखा।12 अगस्त तक चलने वाले तीन दिवसीय हड़ताल को धार देने के लिए कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी भी किया। कर्मचारियों की मांग है कि उनके इलाज के लिए कैशलेस व्यवस्था मुहैया कराई जाए। केंद्रीय कर्मचारियों की तरह मकान भत्ता, पूर्व में की गई सभी सेवाओं की अवधि को जोड़कर पेंशन व्यवस्था लागू की जाए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों को सृजित किया जाए और ग्रु्प डी की बंद भर्तियां शुरू कराई जाएं। बाइक भत्ता, ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त किए जाने आदि से जुड़े मुद्दे भी शामिल हैं। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी विरेंद्र कुमार, महेश चतुर्वेदी, मनोज चौबे, अमरेश सिंह, राजेश कुशवाहा, पंकज मिश्र, नर्वदेश्वर त्रिपाठी, संदीप श्रीवास्तव, अमरनाथ, सुनीता तिवारी, ममता मिश्र, शशिकांत यादव, नागेन्द्र यादव आदि सहित काफी संख्या में कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें