फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दरवाजे का ताला तोड़ चोरों ने सात लाख के जेवर उड़ाए

Mon, 23 Jun 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के लीलाधर छपरा गांव में शनिवार की देर रात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित रामाशीष सिंह के अनुसार उनके भाई संजीव सिंह बाहर गए हुए थे और उनकी पत्नी बच्चों के साथ मायके में थीं। इसी दौरान चोरों ने घर के पीछे लगे फाटक का ताला तोड़कर प्रवेश किया और भीतर रखी अलमारी को तोड़कर 10 हजार रुपये नकद और करीब सात लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


लीलाधर छपरा गांव के निवासी संजीव सिंह लुधियाना में रहते हैं। गर्मी की छुट्टियों के कारण उनकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गईं थीं। रविवार की सुबह संजीव सिंह के घर का दरवाजा टूटा देखकर महिलाओं ने शोर मचाया तो अगल बगल के लोग भी आ गए। सूचना पर पुलिस भी आई और घटना की जांच की। संजीव सिंह के भाई रामाशीष सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घरवालों के मुताबिक 10 हजार रुपये नगद और करीब सात लाख रुपये का गहना चोरी हुई है।
इस घटना से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से घटना का शीघ्र खुलासा करने और गांव में नियमित गश्त की मांग की है। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें