फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल खत्म, एसडीएम होंगे प्रशासक

विज्ञापन
विज्ञापन
13 ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल खत्म, एसडीएम होंगे प्रशासक
विज्ञापन

पडरौना। जिले के 14 में से 13 ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल बुधवार को पूरा हो गया। इनकी जगह पर संबंधित तहसील के एसडीएम को प्रशासक बनाया गया है। नया ब्लाक प्रमुख चुने जाने तक एसडीएम के निर्देशन में क्षेत्र पंचायत का कार्य संचालित होगा। इसके अलावा कसया ब्लॉक प्रमुख का कार्यकाल 25 मार्च को समाप्त होगा।
विज्ञापन

डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त होने के उपरांत जिलाधिकारी की अनुमति से प्रशासक नामित किए गए हैं। इसकी सूचना भी सभी संबंधित को भेज दी गई है। पडरौना व विशुनपुरा ब्लॉक के लिए एसडीएम पडरौना को प्रशासक बनाया गया है। इसके अलावा दुदही, सेवरही व तमकुही ब्लॉक के लिए एसडीएम तमकुहीराज प्रशासक होंगे। हाटा, सुकरौली व मोतीचक ब्लॉक के लिए एसडीएम हाटा, रामकोला व कप्तानगंज ब्लाक के लिए एसडीएम कप्तानगंज तथा फाजिलनगर ब्लॉक के लिए एसडीएम कसया को प्रशासक नामित किया गया है। खड्डा व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के लिए एसडीएम खड्डा को प्रशासक बनाया गया है। डीएम एस राजलिंगम ने इसके लिए आदेश भी निर्गत कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें