फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विकास कार्यों में गड़बड़ी के शिकायत की टीम ने की जांच

Wed, 31 Dec 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। क्षेत्र के गांव जौरा मनराखन में मंगलवार को जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम जांच करने पहुंची। ग्रामसभा में कराए गए विकास कार्यों में धांधली का गांव के लोगोें ने आरोप लगाया था। टीम ने जिलाधिकारी को जांच रिपोर्ट देने की बात कही।
विज्ञापन


गांव के राहुल यादव ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर को शपथ पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव में नहर की पटरी पर खड़ंजा के उपर मिट्टी डालकर, सीसी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग, कोरोना में बिना सेनेटाइजर छिड़काव के ही रुपये निकाल लिए गए। हैंडपम्प मरम्मत आदि कार्यों के मद में बिना कार्य कराए ही लाखों रुपये निकाल कर सरकारी धन का बंदरबाट किया गया।
इस पर डीएम ने स्थलीय निरीक्षण के लिए जिला बचत अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव, अवर अभियंता आरईडी पीएन मिश्रा की टीम गठित की। टीम गांव पहुंची और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शंभू बरनवाल व सचिव दुर्गेश चौहान को साथ लेकर नहर की पटरी पर खड़ंजा के उपर मिट्टी डालने की शिकायत पर मिट्टी की खुदाई कराई गई जो सही पाई गई। सीसी सड़क भी कुछ जगह पर टूटी पाई गई।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने बंद कमरे में कोरोना में बिना सेनेटाइजर छिड़काव व बिना हैंडपम्प मरम्मत कराए ही लाखों रुपये निकालने के शिकायत के मामलें में ग्रामीणों का बयान दर्ज कराया। जयप्रकाश साहनी, नुरमुहम्मद, मुबारक, अखिलेश मिश्रा आदि ने कहा कि अगर जांच में गड़बड़ी की गई तो हम लोग दोबारा डीएम से शिकायत करेंगे। जांच अधिकारी जिला बचत अधिकारी ने बताया कि जांच की गई है। शीघ्र ही जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें