पकवा इनार। नगर पालिका परिषद कुशीनगर प्रशासन ने गोरखपुर की एक टीम को पालिका क्षेत्र में बंदर पकड़ने का ठेका दिया है। बुधवार को वार्ड नंबर 21 बुद्ध नगरी में टीम ने करीब 100 बंदरों को पकड़ा। पकड़ने के साथ के साथ वन्य क्षेत्र में बंदरों को छोड़वाया जा रहा है।
वार्ड सभासद केशव सिंह ने बताया कि हाल में कुशीनगर परिषदीय विद्यालय में बंदरों ने आतंक मचाया था। एक बच्चे को काटकर जख्मी कर दिया था। नगर पालिका ने बंदर पकड़ने के लिए टेंडर के माध्यम से गोरखपुर की टीम को ठेका दिया गया है। बुधवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे से नौ बजे तक बुद्ध मंदिर मार्ग, वर्मी मंदिर, विपश्यना उपवन सहित इर्द गिर्द बंदर पकड़ने का सात सदस्यीय टीम ने अभियान चलाया। करीब पांच घंटे में 100 बंदरों को पकड़कर पिंजड़े में कैद कर गाड़ी से सुरक्षित वन्य क्षेत्र में भिजवाया। इसमें बंदरों को आसपास नहीं छोड़ने व उन्हें कोई नुकसान न हो का भी टीम ने ख्याल रखा। बता दें कि पकड़ने से पहले टीम ने बंदरों को पकड़ने से पहले भ्रमण कर सर्व की थी।