पडरौना। उद्यान विभाग की ओर से औद्यानिक खेती करने वाले किसानों को मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना से लाभान्वित किया जाएगा। इसको लेकर जिले का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शाकभाजी क्षेत्र विस्तार,फेंसिग आदि के लिए किसानों को 50 फीसदी अनुदान मिलेगा। योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को जिला उद्यान कार्यालय पहुंचकर विस्तार से जानकारी लेनी होगी। लाभार्थियों को योजना का लाभ प्रथम आवक,प्रथम पावक के आधार पर दिया जाएगा।
बताया इस योजना के तहत शाकभाजी के विस्तार के लिए कुल 75 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला हुआ है। इसमें सामान्य व अनुसूचित दोनों वर्ग शामिल हैं। इसके अलावा मचान व फेंसिंग के लिए 3800 मीटर व मशरुम का लक्ष्य मिला हुआ है। सभी में किसानों को 50 फीसदी का अनुदान दिया जाएगा। संवाद