फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत के बाद कुछ हिस्सों में शुरू हुई आपूर्ति

Thu, 23 Nov 2017 12:07 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
मरम्मत करते बिजली कर्मी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
कुबेरस्थान। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के जले फीडर की बुधवार को मरम्मत की गई। इसके बाद क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार की सुबह तक सभी गांवों की आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर में कुबेरस्थान विद्युत उपकेंद्र में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई थी। इसके चलते क्षेत्र के करीब 300 गांवों के लगभग 13 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। बिजली विभाग के अभियंता व अन्य मैकेनिक जले उपकरणों की मरम्मत कार्य में जुटे थे। बुधवार की शाम चार बजे इनकमिंग फीडर के अलावा आउट गोइंग फीडर को चालू कर कुछ क्षेत्रों की बिजली बहाल कर दी गई। इन दोनों फीडरों को चालू करने के बाद टेक्नीशियन पिपरा जटामपुर और सिकटा फीडर की मरम्मत कार्य में लगे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह तक क्षेत्र के सभी गांवों की आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
एसडीओ अश्विनी कुमार चौधरी तथा जेई अमन कुमार ने बताया कि दो फीडरों की मरम्मत कर कुछ गांवों की बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है। मरम्मत कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह तक क्षेत्र के सभी गांवों की सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें