फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मुक्केबाजों को किया गया सम्मानित

Wed, 22 Nov 2017 05:48 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
सम्‍मान। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
हाटा (कुशीनगर)। मुक्केबाजी की सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाली हाटा क्षेत्र की दो लड़कियों को बुधवार को एसडीएम ने तहसील परिसर में सम्मानित किया। एसडीएम ने इन दोनों महिला खिलाड़ियों को जिले की अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
विज्ञापन


हाटा नगर पालिका के वार्ड नंबर-11 दीनदयाल उपाध्याय नगर की निवासी अपराजिता मणि और आइस प्रजापति ने बीते 10 नवम्बर को रोहतक में हुई मुक्केबाजी की प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व करते हुए मेडल जीता था। मुक्केबाजी में ये उभरती प्रतिभाएं अब नेशनल लेबल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।

बुधवार को हाटा पहुंचने पर इन दोनों खिलाड़ियों को एसडीएम विपिन कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी विश्वजीत बासक, डॉक्टर बीके सिंह, अजय यादव आदि ने स्वागत किया। एसडीएम ने इन दोनों प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें