फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धूप ने दी ठंड से राहत, शाम की गलन बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दिन में निकल रही धूप भले ही राहत दे रही पर शाम होते ही गलन बढ़ने से लोगों की दिक्कतें बढ़ जा रही है। मौसम में आए इस बदलाव की वजह से लोग बीमारियों की चपेट में भी आने लगे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अभी आगे कुछ दिनों तक सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। हवा आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि तापमान स्थिर होने और पछुआ हवा तेज गति से चलने की वजह से किसी प्रकार के बदलाव के आसार नहीं हैं। सुबह-शाम होने वाली गलन इसी तरह से बनी रहेगी। हालांकि कुछ दिनों में मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। दिन में तेज होने से लोगों को गलन भरी ठंड से राहत मिली रही है। लोगों घरों के बाहर और छतों पर धूप का आनंद लेते दिखे। शाम होते ही गलन बढ़ने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका का कहना है कि यह मौसम गेहूं और सरसों के लिए काफी लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें