फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दिन में सूरज ने उगली आग, शाम को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी ने दीे राहत

Mon, 15 Jun 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रविवार की शाम हुई बारिश से बचने के लिए छाता लेकर बाइक से जाते युवक। संवाद
विज्ञापन
पडरौना। मौसम ने रविवार को दो रंग दिखाए। दिन भर तेज धूप और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा तो गर्म हवाओं ने लू का अहसास कराया। शाम करीब सात बजे के बाद मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन

करीब 15 मिनट की हल्की बारिश ने तापमान गिरा दिया और लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि ये प्री-मानसून की फुहार है, अभी पूरे दिन राहत के आसार नहीं हैं। 16-17 जून के बाद ही मानसून के पहुंचने के आसार हैं।
सूरज की तपिश से जूझ रहे लोगों को रविवार शाम मौसम ने कुछ राहत दी। सुबह से ही सूरज तेवर दिखाने लगा था। 10 बजे तक धूप इतनी तेज हो गई कि सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। दोपहर दो बजे अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।
विज्ञापन

दोपहर में बाजार, बस स्टैंड और मुख्य चौराहों पर आवाजाही बेहद कम रही। लोग जरूरी काम से ही घरों से निकले। सिर पर गमछा, टोपी और छाता लेकर निकलते दिखे। शाम करीब सात बजे अचानक तेज हवाएं चलनी शुरू हुईं। काले बादल घिर आए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई।
करीब 15 मिनट तक रुक-रुक कर फुहारें पड़ीं। इससे तापमान 5 डिग्री तक लुढ़ककर 35 डिग्री पर आ गया। लोगों ने घरों की छतों और गलियों में निकलकर मौसम का लुत्फ उठाया।
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के प्रभारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि ये प्री-मानसून एक्टिविटी है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण पूर्वी यूपी में नमी आ रही है। लोकल हीटिंग से बादल बने और शाम को बरसे। सोमवार को भी शाम के वक्त हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन दिन में तेज धूप और उमस बनी रहेगी। 16-17 जून के बाद ही मानसून के पहुंचने पर पूरे दिन राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें