मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पड़रही चौराहे पर चार दिन पूर्व हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल अहिरौली के टोला सुगौली के मधु मद्धेशिया (24) की इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि फेंकू मद्धेशिया का 24 वर्षीय पुत्र मधु बृहस्पतिवार को पड़रही बाजार गया था। शाम को बाजार से बाइक से घर लौटते समय पड़रही चौराहे के समीप दूसरे वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे सीएचसी कोटवा ले गए। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज में भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था। वहां दो दिन चले उपचार के बाद शनिवार की रात मधु ने दम तोड़ दिया। युवा बेटे की असमय मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है। संवाद