फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यायाम शिक्षक से विद्यार्थियों ने सीखे खेल के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यायाम शिक्षक से विद्यार्थियों ने सीखे खेल के गुर
विज्ञापन

बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा तैयार
गौरी श्रीराम(कुशीनगर)। दुदही विकास खंड में तैनात ब्लॉक व्यायाम शिक्षक आगामी बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। बुधवार को उन्होंने ग्राम पंचायत रकबा दुलमापट्टी के कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर के विद्यार्थियों को दौड़, ऊंची व लंबी कूद, कबड्डी, खोखो आदि की बारीकियों से अवगत कराया।
व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि दुदही विकास खंड के परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने पिछली बार मंडल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में उनकी देखरेख में प्रशिक्षण लेकर बेहतर प्रदर्शन किया था। 56 सदस्यीय दल के 20 से अधिक छात्र-छात्राएं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए थे। भगवानपुर की छात्रा सरिता निषाद ने 600 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया था। अप्रैल में पूर्व माध्यमिक विद्यालय माधोपुर के सात विद्यार्थी स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, सहायक अध्यापक धनंजय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, नीतू यादव, अनीता कुशवाहा, नसीमा, शबनम, रिंकी, सव्या, सोनम, पूनम, जोहरा, राकेश, पीयूष, मंजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें