फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन भी प्रधानों का आंदोलन

Tue, 30 Aug 2016 11:08 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
ध्‍रना - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
दुदही। एडीओ पंचायत पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रधानों का चल रहा धरना मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। प्रधानों ने एडीओ पंचायत और जिला प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। कार्रवाई न होने से भड़के प्रधानों ने बृहस्पतिवार को सड़क जाम करने की चेतावनी दी है। इस आंदोलन के चलते मंगलवार को भी ब्लॉक कार्यालय में कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन


दुदही ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद कुशवाहा की अगुवाई में ग्राम प्रधान यहां के एडीओ पंचायत पर कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। प्रधानों का आरोप है कि एडीओ पंचायत राज्य वित्त में सात प्रतिशत कमीशन मांगते हैं। गांव में तैनात सफाईकर्मियों को ब्लॉक मुख्यालय पर रखकर उनसे परिवार रजिस्टर की नकल देने समेत अन्य कार्यों में लगा दिया गया है। मंगलवार को प्रधानों ने दुदही बाजार में जुलूस निकाला और ब्लॉक कार्यालय पर धरना दिया।  इस दौरान नंदलाल तिवारी, जावेद अख्तर, अमजद खान, रणजीत सिंह, राजमंगल यादव, बंटी राय, बलिराम चौहान, ओमप्रकाश चौहान, मनोज कुमार, इमाम हुसैन, नगीना गुप्ता, शैलेष कुशवाहा, रामअवध गौतम, शिवशंकर कुशवाहा, शमीम आलम, विजय सिंह, अमरजीत प्रसाद समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें