सुकरौली। कस्बे के नेहरू इंटर कालेज में बुधवार को हिन्दू सम्मेलन एवं समरसता सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विभिन्न वक्ताओं ने हिंदू समाज को एकजुट करने और देश भक्ति और हिन्दू जागरण जैसे विभिन्न मुद्दों पर विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत के प्रचारक रमेश जी ने कहा कि शास्त्र के साथ शस्त्र भी रखना होगा, तभी हम हिंदुओं की रक्षा होगी। हम लोग जाति और पंथ में बंटे थे, इसलिए हजारों वर्षों तक मूर्तियां और मंदिर तोड़े गए। हिंदुत्व की धारा बनाए रखने के लिए हम सभी को तैयार रहना होगा।
अयोध्या के संत रमाशंकर शास्त्री ने कहा कि सनातन धर्म को एकत्रित करने के लिए ऐसे सम्मेलन जरूरी हैं। संचालन ब्रह्म कुमारी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि बहन मीरा और अध्यक्षता नेहरू इंटर कालेज के प्रबंधक विवेक कुमार सिंह ने किया। इस दौरान सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक मोहन वर्मा, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, ब्लाक प्रमुख रंजना पासवान, ऋषि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।