पडरौना। मुरादाबाद में 28 से 30 जनवरी तक आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरूष कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 22 जनवरी को जिला स्टेडियम में ट्रायल होगा। इसमें चयनित खिलाड़ियों को 24 जनवरी को क्षेत्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में आयोजित ट्रायल में शामिल होंगे।
मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि मुरादाबाद में प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरूष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके लिए 22 जनवरी को जिला स्टेडियम में दोपहर 12:30 बजे से जिला स्तरीय ट्रायल होगा। इसमें चयनित खिलाड़ी 24 जनवरी को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 11 बजे से आयोजित मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।