फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान रोकने के लिए कार्य में आई तेजी 

Tue, 19 Dec 2017 11:59 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
बचाव कार्य करते कर्मचारी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कुश्‍ाीनगर के अहिरौलीदान में गंडक नदी का कटान को रोकने के लिए शुरू किया गया बचाव कार्य मंगलवार को भी तेजी पर रहा। कटान रुकने से लोगों ने राहत की सांस ली है। अभियंताओं का दावा है कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
विज्ञापन


गंडक नदी अहिरौलीदान के खैरफुटा, मदुरही, नोनिया पट्टी और कचहरी टोला के लिए खतरा बनी हुई है। नदी कटान करती हुई इन गांवों तक पहुंच चुकी है। कटान से सर्वाधिक प्रभावित खैरफुटा गांव के लोग हैं। नदी इस गांव के कई रिहायशी घरों को काट चुकी है। पिछले दिनों आपदा प्रबंधन टीम ने मौके की जांच कर रिपोर्ट दी तब जाकर बाढ़ खंड विभाग हरकत में आया। सोमवार को कटान रोकने के लिए बचाव कार्य शुरू हो गया। बचाव कार्य शुरू होने से जहां कटान मे कमी आयी है। मंगलवार को दूसरे दिन बचाव कार्य में और तेजी आई है।
विज्ञापन


बाढ़ खंड के सहायक अभियंता पीसी त्रिपाठी का कहना है कि कटान की स्थिति नियंत्रण में है। जल्दी ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें