फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने दी गिरफ्तारी

Tue, 19 Dec 2017 11:55 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
गिरफ्तारी देती वर्कर्स। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। अपनी 13 मांगों को लेकर जिले भर से एकत्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने आंदोलन के दौरान जोरदार प्रदर्शन किया। उसके बाद कुछ देर के लिए गिरफ्तारी दी। हालांकि थोड़ी ही देर बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। 
विज्ञापन


महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला इकाई की तरफ से 13 मांगों को लेकर 22 अक्टूबर से ही कलेक्ट्रेट के बाहर आंदोलन किया जा रहा है। मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन लोगों ने विभाग पर उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया। इसके बाद वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों और महिला पुलिस के समक्ष अपनी गिरफ्तारी दी। हालांकि सभी जिलास्तरीय अधिकारियों के तहसील दिवस में होने की वजह से पुलिसकर्मियों ने उन्हें थोड़ी देर बाद छोड़ दिया। 

इस दौरान जिलाध्यक्ष कौशिल्या सिंह, संरक्षक जितेंद्र दीक्षित, महामंत्री रेनू राय, मंजू शर्मा, शकुंतला राय, सुमन चौबे, सरोज देवी, संध्या सिंह, पुष्पा सिंह, उषा सिंह सहित जिले के विभिन्न हिस्सों से आई काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें