फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विशेष अभियान में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने पर रहेगा जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मौजूदगी अनिवार्य
विज्ञापन


खड्डा। मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम जोड़ने के लिए 17 और 24 अक्तूबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित होंगे। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एसडीएम डॉक्टर संतराज सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें सभी बीएलओ को निर्धारित समय पर बूथों पर उपस्थित रहने और पर्याप्त प्रपत्र उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए।
विधानसभा क्षेत्र 329-खड्डा के सभी बीएलओ की मौजूदगी में हुई बैठक में एसडीएम ने कहा कि दोनों अभियान दिवसों पर बीएलओ सुबह 10 से शाम चार बजे तक बूथों पर अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे। उनके पास फार्म-6, अंतिम निर्वाचक नामावली और अन्य जरूरी प्रपत्र उपलब्ध होने चाहिए। अधिकारियों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता बढ़ाने तथा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपरवाइजरों और एईआरओ को अभियान की नियमित निगरानी करने को कहा गया। बैठक में बीईओ, बीडीओ, सीडीपीओ खड्डा, वीआरसी इस्तेयाक अली और राजन मद्धेशिया मौजूद रहे। अभियान की सफलता के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सहयोग लेने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें