फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लापरवाह दरोगा को एसपी ने किया लाइनहाजिर

Mon, 27 Oct 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति की दो नाबालिग बेटियों को कुछ माह पहले दूसरे समुदाय के युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगा था। इसमें एक लड़की दूसरे दिन लौट आई थी, परंतु दूसरी अभी तक नहीं मिली। इसमें मुकदमा दर्ज किया गया था और आरोपी युवक को जेल भेजा गया था। लड़की के पिता ने उच्चाधिकारियों को पत्र देकर आशंका जताई है कि उसकी दूसरी लड़की का अपहरण कर धर्म परिवर्तन कराकर कहीं बेच दिया गया है। पिता के मुताबिक घटना के बाद जब आरोपियों को पकड़ने एसआई संजय प्रजापति जीप से गये थे तो वहां महिलाओं व पुरुषों ने हंगामा कर इनके कब्जे से आरोपियों को जबरदस्ती छुड़ा लिया था। दरोगा को खाली हाथ लौटना पड़ा था।
विज्ञापन

इस केस की विवेचना कर रहे एसआई संजय प्रजापति लापता लड़की का पता लगाने में रुचि नहीं ले रहे थे। इसके आलावा उनका व्यवहार पीड़ित पिता के प्रति ठीक नहीं था। इसके साथ ही कार्यप्रणाली जनता में ठीक नहीं थी। बताया जा रहा है कि लापता लड़की के पिता की शिकायत पर एसपी ने गोपनीय जांच कराई थी। इसके बाद एसआई संजय प्रजापति को लाइनहाजिर किया गया। इससे लापरवाह पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें