फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गंडक किनारे आज से चार दिन उड़ेंगे रॉकेट, आसमान में दिखेगा रोमांच

विज्ञापन
रॉकेट उड़ान के लिए उपकरण देखते प्रतिभागी। स्रोत-सोशल मीडिया    
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार/ पिपराघाट (कुशीनगर)। सेवरही क्षेत्र में गंडक किनारे जंगली पट्टी गांव में सोमवार से मॉडल राकेट्री कैनसेट इंडिया छात्र प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। इसका समापन 30 अक्तूबर को होगा। इंस्पेस, इसरो, एसआई और थ्रस्ट टेक इंडिया द्वारा रॉकेट की लांचिंग की जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। प्रतियोगिता के लिए एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग सेंटर द्वारा एक स्पेस हैबिटेट एक्सपीरिएंस जोन (स्पेस स्टूडियो) बनाया गया है। इसमें 42 चयनित छात्रों को अलग-अलग दिन 24 घंटे रखा जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को नौ बच्चों के साथ ऑब्जर्वर रिपु दमन उपाध्याय और एनालॉग एस्ट्रोनॉट आदित्य पांड्या द्वारा जीरो ग्रैविटी के बीच गतिविधियां शुरू की गईं। इसमें आर्ट इन स्पेस और क्विज के माध्यम से यूपी और दिल्ली के साथ अन्य जगहों के विजेता प्रतिभागियों को मौका दिया गया है। छात्रों को अंतरिक्ष और एस्ट्रोनॉट के विषय में प्रशिक्षित करने और अंतरिक्ष की वास्तविक स्थिति से परिचित कराने के लिए स्पेस स्टूडियो तैयार किया गया है।
इससे पहले किए गए स्पेस क्विज में आठ हजार छात्राओं में चयनित एनआर पब्लिक स्कूल खुर्जा की दिविशा पराशर और आर्ट इन स्पेस की विजेता नित्या शर्मा ने बताया कि कुशीनगर के स्पेस हैबिटेट में पहुंचकर काफी गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। एनालॉग एस्ट्रोनॉट आदित्य पांड्या ने कहा कि इन प्रतिभागियों को स्पेस जैसे वातावरण को टेलीस्कोप के माध्यम से रात में मॉनिटर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें