फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ससुराल वालों की पिटाई से दामाद की हुई थी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव में शनिवार को ससुराल पक्ष के लोगों की मारपीट में घायल युवक की रविवार की सुबह इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का केस पत्नी समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दर्ज किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा है। ससुराल वालों की पिटाई से सिर में चोट लगने से युवक की मौत हुई थी। कसया थाना क्षेत्र के मंगलपुर निवासी पवन गुप्ता (25) दिल्ली में रहकर काम करता था। युवक की शादी 20 मई 2023 को कुशीनगर थाना क्षेत्र के झुंगवा में हुई थी। 15 अगस्त को युवक दिल्ली से घर आया था। पत्नी राधा मायके जाना चाहती थी, इस पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद युवक की पत्नी राधा डेढ़ वर्षीय पुत्र देवांश के साथ मायके चली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें